Black Clover का Main Villain कौन है? उसकी Abilities, Goal क्या है?

Black Clover का Main Villain कौन है?
Black Clover Main Villain (IMG Via Toei Animation & Wit Studio)

Black Clover series एक बेहद मशहूर Manga और Anime है, जिसे Yuki Tabata ने लिखा और illustrate किया है। यह एक fantasy और Action genre वाला एनीमे है, जिसे fans बेहद पसंद करते हैं। Black Clover की दुनिया में Magic ही सबकुछ है, लेकिन Main Character Asta के पास बिल्कुल भी Magic नहीं होता हैं। फिर भी, वह अपनी True power के दम पर Clover Kingdom के लिए बेहद अहम बन जाता है।

हालांकि, Anime को  Indefinite hiatus पर रखा गया है, लेकिन Manga तेजी से आगे बढ़ रही है। ऐसे में Anime-only fans के मन में यह सवाल जरूर आता है कि Black Clover का Main Villain कौन है? अगर आपने manga नहीं पढ़ी है, तो शायद आप इसे पहचान न पाएं, लेकिन यह Character पूरी स्टोरी का सबसे बड़ा villain है।

Spoiler Alert: यह Article Black Clover manga के spoilers contain करता है। अगर आप Spoilers से बचना चाहते हैं, तो पहले latest manga chapters पढ़ लें। या अपने रिस्क पर पढ़े।

Black Clover का Main Villain कौन है

Black Clover Main villain Lucius Zogratis
Black Clover Main villain Lucius Zogratis (IMG Via Toei Animation & Wit Studio)

Lucius Zogratis Black Clover series का Main villain है। सबसे अहम बात यह है कि Lucius और Julius Novachrono एक ही शरीर में जन्मे थे। इसका मतलब है कि एक ही body में दो अलग-अलग Souls थीं। यही नहीं, यह Body एक बेहद Powerful devil  Astaroth का host भी बन चुकी है। यह Devil time manipulation की power रखता है, जो इसे असाधारण रूप से खतरनाक बनाता है।

Lucius Zogratis, Dark Triad का leader भी है। इस Group में चार Siblings हैं Vanica Zogratis, Zenon Zogratis, Dante Zogratis और Lucius Zogratis। Lucius इस Group का सबसे बड़ा और सबसे खतरनाक सदस्य है। उसने अपने siblings से भी आगे बढ़कर Immense power हासिल कर ली है। उसकी योजनाएं और उसकी यही ताकत उसे इस Series का सबसे बड़ा villain बनाती हैं। Asta और Yuno Grinberryall, दोनों उसे हराने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि वह पूरी मानवता को खत्म करना चाहता है। Lucius के पास जो Power है, वह उसे एक Invincible enemy बनाती है, जिसे हराना आसान नहीं है।

Lucius Zogratis की Abilities और Powers क्या हैं?

Lucius Zogratis Abilities
Lucius Zogratis Abilities (IMG Via Toei Animation & Wit Studio)

Lucius Zogratis Black Clover Strongest Villain में से एक है। इससे वह Series में कुछ सबसे Powerful spells cast कर सकता है। उसकी Abilities उसे लगभग invincible बनाती हैं।

  • Soul Magic: Lucius किसी भी व्यक्ति की soul को manipulate कर सकता है और उसे brainwash कर सकता है ताकि वे उसका अनुसरण करें। यह ability उसे लोगों को control करने की असीम शक्ति देती है।
  • Devil Purification: Lucius devils की शक्ति को purify करके उन्हें और भी ज्यादा ताकतवर बना सकता है। इससे वह अपने विरोधियों को उनकी ही शक्ति से हराने में सक्षम हो जाता है।
  • Gravity Magic: Lucius ने Lucifero का heart consume कर लिया, जिससे उसे Gravity Magic तक पहुंच मिल गई। यह उसे भारी तबाही मचाने में सक्षम बनाता है।
  • Time Magic: Lucius एक devil host भी है और Astaroth से power draw कर सकता है, जो time manipulation कर सकता है। इससे उसे अपने दुश्मनों पर भारी बढ़त मिलती है।
  • Multiple Magic Attributes: उसने Dante, Vanica और Zenon की magic abilities भी assimilate कर ली हैं, जिससे उसे Bone, Blood और Body Magic भी मिल गई है। यह उसे multi-dimensional fighter बनाता है।

Lucius Zogratis का Goal क्या है?

Lucius Zogratis का goal world peace हासिल करना है, लेकिन वह इसे सभी इंसानों को खत्म करके हासिल करना चाहता है। उसकी सोच twisted है, क्योंकि वह believes करता है कि इंसानियत को पूरी तरह से नष्ट करके ही एक परफेक्ट दुनिया बनाई जा सकती है।

Lucius devils और अपने Siblings की Magic का उपयोग करके एक नई मानवता Create करना चाहता है। उसने Lucifero का heart consume कर लिया, जिससे उसे दुनिया के सभी demons पर शासन करने की शक्ति मिल गई। इसी शक्ति के सहारे, वह “Judgement Day” के दिन Wizard King के खिलाफ युद्ध छेड़ने और खुद को Magic Great Emperor के रूप में स्थापित करने का इरादा रखता है। Lucius को लगता है कि दुनिया को सही दिशा में लाने के लिए उसे खुद एक भगवान की तरह शासन करना होगा।

Lucius Zogratis और Julius Novachrono Connection

Lucius Zogratis और Julius Novachrono Connection
Lucius Zogratis और Julius Novachrono Connection (IMG Via Toei Animation & Wit Studio)

Anime fans Julius Novachrono को Wizard King के रूप में जानते हैं। वह Clover Kingdom में highly respected mage था। लेकिन Lucius Zogratis के साथ उसका Connection पूरी कहानी को एक नया मोड़ देता है। Julius ने हमेशा Clover Kingdom की रक्षा की, लेकिन उसे यह नहीं पता था कि उसके भीतर एक और soul मौजूद थी, जो पूरी दुनिया को नष्ट करने की योजना बना रही थी।

Lucius और Julius एक ही body में मौजूद थे, लेकिन Lucius ने धीरे-धीरे Julius पर पूरी तरह control हासिल कर लिया। यह manga में एक बड़ा reveal था, जिसने fans को चौंका दिया। Lucius ने Julius की सभी memories और experiences का उपयोग करके अपनी योजनाओं को और भी बेहतर बनाया। यह twist न केवल shocking था, बल्कि इसने पूरे Black Clover universe में हलचल मचा दी।

क्या Asta Lucius Zogratis को हरा पायेगा?

Lucius जितना ताकतवर है, उसे हराना लगभग असंभव लगता है। लेकिन Black Clover का Main topic ही यह है कि कैसे असंभव को संभव बनाया जा सकता है। Asta, जिसके पास कोई Magic नहीं है, वही इस War में सबसे बड़ी उम्मीद है। उसकी Anti-magic Power Lucius की सभी जादुई क्षमताओं का मुकाबला कर सकती है। Yuno भी Star Magic के जरिए Lucius को टक्कर देने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा, Clover Kingdom के अन्य शक्तिशाली mages भी इस जंग में शामिल होंगे।

Lucius की सबसे बड़ी ताकत उसकी planning और foresight है। उसने हर चीज़ पहले से calculate करके रखी है। लेकिन Asta की unpredictable nature और उसकी कभी हार न मानने वाली spirit उसे इस युद्ध में Lucius का सबसे बड़ा दुश्मन बनाती है। Asta और उसके allies को Lucius के खिलाफ अपनी पूरी ताकत झोंकनी होगी, क्योंकि यह लड़ाई सिर्फ Clover Kingdom की नहीं, बल्कि पूरे संसार के अस्तित्व की है।

Conclusion

Lucius Zogratis Black Clover का सबसे बड़ा Villain है। उसका Reveal काफी buildup के बाद हुआ और Fans को यह twist बेहद पसंद आया। Lucius पूरी दुनिया को बदलना चाहता है, लेकिन उसका तरीका खतरनाक है। वह Soul Magic की मदद से पूरी मानवता को फिर से बनाना चाहता है। Asta और Yuno को इस खतरे से निपटना होगा। Clover Kingdom के सभी mages Dark Triad को हराने के लिए अपनी जान दांव पर लगा रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि series आगे कैसे बढ़ती है।

Lucius को हराना आसान नहीं होगा, लेकिन Black Clover की पूरी कहानी ही इस बात पर टिकी है कि कैसे असंभव को संभव बनाया जाता है। अब यह देखना बाकी है कि Asta और उसके साथी Black Clover के Main Villain को हराने के लिए कौन-कौन से नये तरीके अपनाते हैं।

Also Read:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *